फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death by accident

बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Mon, 10 Feb 2014 12:58 AM IST
अमर उजाला, सेलाकुई
अमर उजाला, सेलाकुई Updated Mon, 10 Feb 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
death by accident

दून-पांवटा हाईवे में पुराने पोस्ट ऑफिस के समीप बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पीलीभीत निवासी युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल है।

विज्ञापन


पढ़ें, ताशी-नुंग्शी ने फतह किया 'माउंटेन आफ डेथ'
विज्ञापन


उसे सीएचसी प्रेमनगर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक बेहोश था।

बाइक के उड़े परखच्चे
जानकारी के अनुसार विनोद (30) पुत्र ईश्वर दयाल निवासी अवरीकला, पीलीभीत और कुंदन (28) बाइक से रविवार शाम को हरबर्टपुर से देहरादून की ओर जा रहे थे।

पढ़ें, ‘सरकार’ बनकर पहली बार पहुंचे हरीश रावत
विज्ञापन
विज्ञापन


रात आठ बजे पोस्ट ऑफिस के समीप उनकी बाइक को सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

मौके पर ही हो गई मौत
विनोद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुंदन बेहोश हो गया। सेलाकुई चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया कि देर रात मृतक युवक की शिनाख्त यहां पर काम करने वाले पीलीभीत के कुछ युवकों द्वारा की गई जबकि घायल युवक का नाम और उम्र की पता चल सकी।

पढ़ें, बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस

युवक के होश में आने पर ही उसके बारे में पूरी जानकारी हो सकेगी। बाइक और बस को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed