फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   death by accident in kotdwar

स्कूटी सवार ने ले ली वृद्ध की जान

Wed, 30 Jul 2014 06:10 PM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 30 Jul 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
death by accident in kotdwar

उत्तराखंड के कोटद्वार के मोटर नगर में एक स्कूटी सवार ने राह चलते एक वृद्ध को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सप्ताहभर के अंदर यह दूसरा हादसा है जिसमें दोपहिया वाहन की टक्कर से राहगीर की मौत हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम मोटर नगर में दो नाबालिग स्कूटी सवारों ने वृद्ध को टक्कर मार दी। उन्होंने गंभीर रूप से घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया। अचेत हालत में होने के कारण वृद्ध के बारे में कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


परिजनों ने देर रात की पहचान
देर रात उनकी खोज में शहर पहुंचे परिजनों को अस्पताल में एक घायल वृद्ध की सूचना मिली तो उन्होंने उनकी पहचान प्रेम सिंह (72) निवासी ग्राम उड्डा पट्टी अजमेर वल्ला के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि वे अपनी बेटी के यहां भाबर जा रहे थे, कि देवीरोड पर हादसा हो गया। रात को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद स्कूटी सवार नाबालिग बच्चों ने ही वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया था। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है। अलबत्ता स्कूटी को सीजकर दोनों स्कूटी सवारों से पूछताछ की जा रही है।
 
चार दिन पहले एक वृद्ध हो चुकी है मौत
गत 26 जुलाई को भाबर रोड पर घमंडपुर के पास एक बाइक सवार की टक्कर में गंभीर रुप से घायल खुशहाल सिंह 70 निवासी निंबूचौड़ की मौत हो चुकी है।

कई हादसों के बाद भी पुलिस प्रशासन नहीं चेत रहा है। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार बाइक सवार सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed