फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dearness allowance will increase

सरकार ने दिया कर्मचारियों को 10% डीए का तोहफा

Sat, 08 Mar 2014 09:29 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 08 Mar 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
Dearness allowance will increase

चुनाव की बेला में उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों को दस प्रतिशत डीए का तोहफा दे दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें, इतनी बार किया रक्तदान सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

आचार संहिता लगने से ठीक पहले हुई कैबिनेट में इसका फैसला कर लिया गया था। अधिकारी अब इसकी पुष्टि भी कर रहे हैं। पर शुक्रवार देर शाम तक भी इस फैसले का जीओ जारी नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


पढ़ें, कभी स्कूल नहीं गए फिर भी बन सकते हैं ग्रेजुएट
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल उधेड़बुन इसी बात को लेकर है कि यह आचार संहिता के दायरे में आएगा या नहीं।

एक जनवरी 2014 से मिलेगा बढ़ा हुआ डीए

Dearness allowance will increase

सचिव वित्त भास्करानंद के मुताबिक केंद्र की तर्ज पर दस प्रतिशत डीए दिए जाने का फैसला पांच मार्च को सुबह हुई कैबिनेट की बैठक में कर लिया गया था।

पढ़ें, योगगुरु बाबा रामदेव को उनके अपनों ने ही 'लूटा'

सरकार के इस फैसले से प्रदेश में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब सौ प्रतिशत हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक बढ़ा हुआ डीए एक जनवरी 2014 से मिलेगा।

पढ़ें, वुमेंस डे से पहले जानें, इन महिलाओं के कारनामे

डीए में दस प्रतिशत का इजाफा होने से कर्मचारियों को वेतन में एक हजार से लेकर पांच हजार रुपए तक का फायदा होगा।

पेंशनर्स को भी फायदा

Dearness allowance will increase

प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के अलावा पेंशनर्स को भी दस प्रतिशत डीए बढ़ जाने का फायदा होगा।

पढ़ें, इतनी बार किया रक्तदान सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

केंद्र सरकार ने फरवरी माह में ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दस प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने का ऐलान किया था। उसी के आधार पर प्रदेश में भी माना जा रहा था कि जल्द ही यह तोहफा प्रदेश में भी कर्मचारियों को मिल जाएगा।

पढ़ें, कभी स्कूल नहीं गए फिर भी बन सकते हैं ग्रेजुएट

अब कहा यह जा रहा है कि पांच मार्च को सुबह हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला कर लिया गया था पर रिपोर्ट नहीं हो पाया।

अब शासनादेश पर जाकर अटका पेच

Dearness allowance will increase
लोक सभा चुनाव से ऐन पहले केंद्र सरकार की डीए की घोषणा को भी चुनावी समर में लाभ लेने की दृष्टि से देखा गया था। यही हाल प्रदेश में भी है।

पढ़ें, कभी स्कूल नहीं गए फिर भी बन सकते हैं ग्रेजुएट

पर अब पेच शासनादेश पर जाकर अटक गया है। वित्त विभाग के सूत्रों के शुक्रवार देर शाम तक भी इसका जीओ जारी नही हो पाया था।

यह देखा जा रहा है कि आचार संहिता के लागू होने से पहले लिए गए कैबिनेट के फैसले के आधार पर अब शासनादेश जारी किया जा सकता है। इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई हो पाई है।

पढ़ें, योगगुरु बाबा रामदेव को उनके अपनों ने ही 'लूटा'

दूसरी ओर राज्य कर्मचारियों को भी इसकी भनक लग चुकी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, प्रवक्ता अरुण पांडे का कहना है कि कर्मचारियों को दस प्रतिशत डीए का इंतजार है।

पढ़ें, वुमेंस डे से पहले जानें, इन महिलाओं के कारनामे

सरकार पहले ही कह चुकी है कि केंद्र के समान पेरिटी देगी। अब यह कर दिया गया है तो कर्मचारियों को इससे फायदा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed