फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dearness allowance increase six percent.

निगम कर्मियों के डीए में छह फीसदी बढ़ोत्तरी

Sat, 14 May 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 May 2016 10:05 AM IST
सार

  • 40 हजार से ज्यादा कर्मी होंगे लाभान्वित
  • एक जनवरी 2016 से मिलेगा लाभ

विज्ञापन
dearness allowance increase six percent.
डीए में छह प्रत‌िशत बढ़ोतरी की गई है।

विस्तार

राज्य सरकार ने प्रदेश के निगम कर्मियों के डीए में छह फीसदी बढ़ोत्तरी करने का आदेश जारी कर दिया है। इन कर्मचारियों का डीए अब बढ़कर 125 प्रतिशत हो गया है। करीब 40 हजार कर्मचारियों को 600 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक का लाभ मासिक वेतन में मिलेगा। यह लाभ सभी को एक जनवरी 2016 से दिया जाएगा।

विज्ञापन


राज्य कर्मचारियों को तो डीए बढ़ोत्तरी का लाभ पहले ही मिल चुका था, लेकिन निगम कर्मचारियों के आदेश जारी नहीं हो सके थे। अपर मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने सभी निगमों के प्रबंध निदेशकों को आदेश जारी करते हुए सभी कर्मियों के डीए में छह प्रतिशत बढ़ोत्तरी की जाए। लेकिन सभी निगम यह लाभ अपने संसाधनों से ही देंगे।
विज्ञापन


बढ़कर हुआ 125 प्रतिशत
सभी कर्मचारियों को एक मई से यह धनराशि नकद मासिक वेतन के साथ मिलेगी और एक जनवरी से अप्रैल तक का एरियर सीधे खाते में जाएगा। अभी तक निगम कर्मियों का डीए 119 प्रतिशत था, लेकिन छह फीसदी की बढ़ोत्तरी के बाद यह 125 प्रतिशत हो गया है। जिन निगम कर्मियों (हिल्ट्रान आदि) को छठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ नहीं मिल सका था, उनके डीए में दस प्रतिशत बढ़ोत्तरी होने के बाद 245 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इनकी संख्या काफी कम है। उधर, सरकार के डीए बढ़ोत्तरी के फैसले पर राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के महासचिव रवि पचौरी ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस आदेश के बाद निगम कर्मी ज्यादा उत्साह के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed