फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dearness allowance increase of corporation employees.

खुशखबरी: अब निगम कर्मियों को भी बढ़ी सेलरी का तोहफा

Tue, 16 Jun 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Jun 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
dearness allowance increase of corporation employees.

राजकीय कर्मचारियों की भांति प्रदेश के विभिन्न निगमों में तैनात 40 हजार निगम कर्मियों को 6 फीसदी डीए वृद्धि का आदेश मंगलवार को जारी हो गया। 1 जनवरी 2015 से निगम व सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 107 प्रतिशत से 113 प्रतिशत किया गया है।

विज्ञापन


राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने 9 जून को निगम कर्मियों को महंगाई भत्ता वृद्धि तुरंत जारी करने की मांग की थी। सीएम के आदेश पर अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा से मंगलवार को राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक के बाद डीए वृद्धि का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन


राजकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को सरकार ने 8 जून को 107 प्रतिशत डीए बढ़ाकर 113 प्रतिशत करने तथा अनुपुरीक्षित कार्मिकों (छठे वेतन आयोग के लाभ से वंचित) के महंगाई भत्ते को 212 प्रतिशत से 223 प्रतिशत करने का शासनादेश जारी किया था। यही लाभ निगम कार्मिकों पर भी प्रभावी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जान‌िए, कब से म‌िलेगी बढ़ी हुई सेलरी

dearness allowance increase of corporation employees.

1 जनवरी से 31 मई 2015 तक की डीए वृद्धि कार्मिकों की निधि में जमा करवाई जाएगी। 1 जून 2015 से इसका नगद भुगतान किया जाएगा। इसके लिए व्यय भार निगमों को स्वयं वहन करना पड़ेगा। शासन स्तर से कोई वित्तीय सहायता नहीं दी जाएगी। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष रावत और महामंत्री रवि पचौरी ने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले से 40 हजार निगम कर्मियों को लाभ पहुंचा है।

निगम कर्मियों को करना पड़ता है इंतजार
शासन राजकीय कर्मचारियों से संबंधित शासनादेश पहले जारी कर देता है, लेकिन वही आदेश निगम कर्मचारियों के लिए बाद में जारी किया जाता है। जबकि, मुख्यमंत्री हरीश रावत राजकीय और निगम कार्मिकों के लिए एक ही दिन आदेश जारी करने का निर्देश दे चुके हैं।

हालांकि, पिछली बार महंगाई भत्ते का आदेश एक साथ जारी हुआ था, लेकिन इस बार फिर मांगपत्र सौंपने के बाद औद्योगिक विकास विभाग ने आदेश जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed