फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dearness allowance increase in uttarakhand.

बढ़ गया उत्तराखंड राज्य कर्मचारियों का DA

Tue, 09 Jun 2015 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Jun 2015 11:13 AM IST
विज्ञापन
dearness allowance increase in uttarakhand.

उत्तराखंड के राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। वित्त विभाग ने सोमवार को राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में छह प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया। इससे कर्मचारियों को 500 से लेकर छह हजार रुपये का फायदा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


हालांकि करीब 40 हजार निगम कर्मचारियों की मांग अभी पूरी नहीं हो पाई है। इनके लिए महंगाई भत्ते का आदेश अभी औद्योगिक विकास विभाग से जारी होना बाकी है। इसके अलावा पेंशनर्स का डीए भी छह प्रतिशत बढ़ाया गया है। इससे प्रदेश सरकार पर करीब 200 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय भार आने का अनुमान है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों के लिए छह प्रतिशत डीए घोषित किया था। इसके साथ ही प्रदेश में भी यह मांग जोर पकड़ने लगी थी। सोमवार को वित्त विभाग ने डीए का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


113 प्रतिशत मिलेगा डीए
आदेश के मुताबिक छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे राज्य कर्मचारियों को छह प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ जनवरी 2015 से 113 प्रतिशत डीए मिलेगा। शासन ने एरियर को जीपीएफ में रखा है और जून माह से नगद भुगतान की व्यवस्था की है। छठे वेतनमान से बाहर कर्मचारियों के डीए में 11 प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी की गई है।

निगम कर्मचारियों को नहीं मिलेगा बढ़े डीए का फायदा

dearness allowance increase in uttarakhand.

दूसरी ओर करीब 40 हजार निगम कर्मचारियों को अभी डीए का लाभ मिलना बाकी है। इनके लिए औद्योगिक विकास विभाग की ओर से अलग से आदेश जारी किया जाएगा। औद्योगिक विकास विभाग के आदेश के बाद ही निगमों की प्रबंध समिति इस मामले में आदेश जारी करेगी।

इस पूरी प्रक्रिया में करीब 15 दिन का समय लगता है। इसको देखते हुए निगम कर्मचारी राज्य कर्मचारियों के साथ ही डीए का आदेश जारी करने की मांग करते रहे हैं। राज्य कर्मचारियों ने डीए का आदेश जारी होने पर राहत की सांस ली है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, प्रवक्ता अरुण पांडे के मुताबिक डीए जारी होने से कर्मचारियों को राहत मिली है। परिषद लंबे समय से इसकी मांग कर रही थी।

पुरोहित पेंशन की नियमावली तैयार
उधर, समाज कल्याण विभाग ने पुरोहित पेंशन की नियमावली भी तैयार कर ली है। 60 वर्ष से ऊपर के पुरोहितों को 800 रुपये प्रति माह पेंशन देने का प्रावधान किया गया है। विभाग ने यह प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया है। एक-दो दिन में इसका आदेश भी जारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed