फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Deadly attack on employees who went to open meat shop

Dehradun News: मीट की दुकान खोलने गए कर्मचारियों पर जानलेवा हमला

Thu, 04 Dec 2025 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on employees who went to open meat shop
- ब्राह्मणवाला की घटना, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। ब्राह्मणवाला में मीट की दुकान खोलने के विवाद में बुधवार को एक मीट कारोबारी के दो कर्मचारियों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। दोबारा दुकान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि कारगी निवासी मीट कारोबारी सलमान ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे उन्होंने अपने कर्मचारी अदनान और हाजी वसीम को दुकान पर मीट बेचने के लिए भेजा था। आरोप लगाया कि दुकान पर सहारनपुर के गंगोह निवासी सलीम और उसके बेटे सयान ने कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर उनके कर्मचारी अदनान के साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने के इरादे से हमला किया। हमले में उनके दोनों कर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया और दोनों को दून अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी सलीम और उसका बेटा आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उनके खिलाफ सहारनपुर व देहरादून जिलों में गौकशी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed