ट्रेन की छत पर लाश ने किया ‘सफर’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस (13009) के इंजन पर शव सैकड़ों किमी दूर तक चला आया, लेकिन किसी ने देखा नहीं। कांठ में ओएचई फाल्ट के चलते ट्रेन को रोका गया।
निरीक्षण के दौरान छत पर शव पड़ा मिला। मृतक की उम्र 24-25 साल बताई जा रही है लेकिन शिनाख्त नही हो पाई है। उसके शर्ट पर डीपीएस सिलीगुड़ी का लोगो था।
माना जा रहा है कि युवक की मृत्यु ओएचई की चपेट में आने से हुई। गुरुवार को कांठ स्टेशन पर सुबह 4:45 पर ओएचई में शार्ट सर्किट के साथ चिंगारी निकली।
उस समय अप लाइन पर दून एक्सप्रेस गुजर रही थी। स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को रुकवा कर निरीक्षण कराया तो इंजन की छत पर शव पड़ा मिला।
सूचना पर जीआरपी, सिविल पुलिस और आरपीएफ स्टेशन पर पहुंच गए। जीआरपी ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दून एक्सप्रेस का कांठ में स्टॉपेज नहीं है।
शव बिजली से झुलसा हुआ था। दून एक्सप्रेस में डीजल इंजन लगता है, जिसके कारण शव धुएं से काला पड़ हुआ था। माना जा रहा है कि शव पश्चिम बंगाल से ही ट्रेन की छत पर पड़ा हुआ आ रहा है। मामले के चलते ट्रेन कांठ में सवा दो घंटे तक खड़ी रही।
फ्लैट में मिला युवक का शव
देहरादून के पटेलनगर में स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट के अंदर युवक का शव मिला। शव सेलाकुई स्थित एक कंपनी का कर्मचारी का बताया जा रहा है। एसएसआई पटेलनगर नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह हृदय रोग बताई गई है।
26 साल का ऋषभ कपूर पुत्र मनोज कपूर सेलाकुई में विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए स्टेशनरी सप्लाई करने वाली कंपनी में काम करता था। ऋषभ शिमला बाईपास स्थित रॉक वैली अपार्टमेंट में रहता था।
गुरुवार को ऋषभ के दोस्तों ने उसे फोन किया तो फोन नहीं उठा। वे उसे तलाशते हुए घर पहुंच गए। दरवाजा खटखटाने पर जब नहीं खुला तो उसे तोड़ दिया गया। अंदर ऋषभ बेसुध पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।