फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dead body of mbbs student found on railway track.

ट्रैक पर मिला छात्र का शव, जेब में था लव लेटर

Thu, 30 Oct 2014 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार) Updated Thu, 30 Oct 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
dead body of mbbs student found on railway track.

हरिद्वार के लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एमबीबीएस के छात्र का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस इसे ट्रेन से गिरने का हादसा मान रही है।

विज्ञापन


मृतक की जेब से एक लव लैटर भी मिला है। हालांकि पुलिस इस लैटर को पढ़ पाने में नाकाम रही है।

घटनाक्रम के मुताबिक, पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात ट्रैक से एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने जेब से मिली आईडी के आधार पर युवक की पहचान विश्वदीप (25) पुत्र प्रशांत निवासी नई बस्ती मकान नंबर 470 बिजनौर के रूप में की।
विज्ञापन


वह मेरठ के शुभारती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र था। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। बृहस्पतिवार सुबह परिजन लक्सर पहुंचे। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दिनेश कुमार का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि छात्र ट्रेन से गिरा है, जिस कारण हादसा हुआ है। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक दो दिन पहले मेरठ से हरिद्वार आया था। यहां रुकने के बाद वह ट्रेन से बिजनौर जा रहा था।

मां और बहन का था इकलौता सहारा

dead body of mbbs student found on railway track.

उन्होंने बताया कि मृतक की जेब से एक लव लैटर भी मिला है, जो एक युवती का नाम लिखा गया है। लेकिन यह लैटर इतने छोटे अक्षरों में लिखा है कि उसे पढ़ना मुमकिन नहीं हो रहा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।

घर का इकलौता चिराग था विश्वदीप
एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा विश्वदीप घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत की सूचना से पूरे परिवार और रिश्तेदारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी मां और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उसके डाक्टर बनने की उम्मीद लगाए थे। लेकिन बुधवार रात को उनकी उम्मीदों पर ग्रहण लग गया।

दो माह पहले हुई थी पिता की मौत
विश्वदीप का शव लेने आए उसके फूफा सुनील कुमार ने बताया करीब दो माह पूर्व उसके पिता की मौत हो गई थी। अब विश्वदीप भी चला गया। उसके घर में मां के अलावा एक बहन है। उसकी मां और बहन को उसका ही सहारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed