हरिद्वार : गंगनहर में मिला दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार का शव, संदिग्ध हालत में हुए थे गायब
- ज्वालापुर क्षेत्र के एक होटल से संदिग्ध हालत में गायब हो गए थे वरिष्ठ पत्रकार
- प्रारंभिक जांच में आत्महत्या मानकर चल रही पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ज्वालापुर क्षेत्र के एक होटल से गायब हुए दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार का शव सोमवार दोपहर पथरी पावर हाउस में उतारता हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर, परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। हालांकि आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है।
क्षेत्र के रामनगर के पास एक होटल में शनिवार को अनुज गुप्ता (56) पुत्र आरएस गुप्ता निवासी ओम सत्यम अपार्टमेंट निवासी सेक्टर चार द्वारिका नई दिल्ली ठहरे थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे होटल प्रबंधन ने इंटरकोम से कमरे में कई बार कॉल कर रविवार को ठहरने के संबंध में जानकारी चाही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई थी।
होटल प्रबंधक ने जब रजिस्टर में लिखे मोबाइल फोन नंबर पर संपर्क साधा था तब कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने बताया था कि वह अनुज गुप्ता का बेटा पीयूष गुप्ता बोल रहा है। उसके पिता शनिवार सुबह टहलने निकले थे और तब से ही लापता चल रहे हैं।
मृतक के दाएं हाथ पर दो कट के निशान
होटल प्रबंधक की सूचना पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने डुप्लीकेट चाभी से कमरे का दरवाजा खुलवाया गया था। तब वे मौजूद नहीं थे, लेकिन बेड एवं बाथरूम में खून बिखरा पाया गया था। एक ब्लेड का पैकेट भी घटनास्थल से बरामद हुआ था। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे तब सामने आया था कि वे देर रात होटल से बाहर निकल रहे थे।
सोमवार को पथरी पावर हाउस में पेशे से वरिष्ठ पत्रकार अनुज गुप्ता का शव उतारता हुआ मिला। मृतक के दाएं हाथ पर दो कट के निशान मिले हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि ब्लेड से हाथ की नस काटकर खुदकुशी करनी चाही होगी, लेकिन कामयाब न होने पर गंगनहर में छलांग लगा दी।
कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या की वजह नहीं पता चल सकी है। परिजन ने भी इस संबंध में कुछ जानकारी होने से इंकार किया।