फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dead body in hotel

दून के होटल में मिली न्यायिक सहायक की लाश

Mon, 11 Aug 2014 01:40 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Aug 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
dead body in hotel

प्रापर्टी डीलर के साथ होटल के कमरे में ठहरे विकासनगर एसडीएम के न्यायिक सहायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में अहम सवाल यह है कि न्यायिक सहायक का घर शहर में ही है, लेकिन वह तीन दिन से होटल में रह रहा था।

विज्ञापन


महबूब आलम सिद्दकी (46) निवासी टर्नर रोड, देहरादून दो साल पहले पौड़ी से स्थानांतरित होकर विकासनगर आए थे। यहां वे एसडीएम कार्यालय में न्यायिक सहायक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


आलम सिद्दकी और ओल्ड डालनवाला निवासी प्रापर्टी डीलर अवतार सिंह तीन दिन से प्रिंस चौक के पास निशिमा होटल के कमरा नंबर छह में रुके हुए थे।

तीन दिन से नहीं गए थे घर

dead body in hotel

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह छह बजे अवतार सिंह ने परिवारवालों को उनकी तबियत बिगड़ने की सूचना दी। हालांकि, इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट ने बताया कि इस सूचना से पहले ही आलम की मौत हो चुकी थी।

होटल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। बाद में सिद्दकी के परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह तीन दिन से घर से आए थे।

सिद्दकी की पत्नी 12 और 14 साल के दो बेटों संग विकासनगर में रहती हैं। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

पीते थे ज्यादा शराब

dead body in hotel

परिजनों के मुताबिक शराब पीने की आदत की वजह से आलम सिद्दकी लीवर में इंफेक्शन से पीड़ित थे। बावजूद इसके उन्होंने शराब पीनी नहीं छोड़ी।

दो साल पहले तबियत बिगड़ने की वजह से ही उन्होंने देहरादून तबादला मांगा था। कुछ समय तक इलाज भी कराया, लेकिन फिर शराब पीने लगे। होटल के कमरे से भी शराब की बोतलें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed