{"_id":"58c813064f1c1b6a3732a811","slug":"dead-body-found-in-train-s-roof","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाश लेकर घूमती रही ट्रेन, मौके पर पहुंची पुलिस भी रह गई दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाश लेकर घूमती रही ट्रेन, मौके पर पहुंची पुलिस भी रह गई दंग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 14 Mar 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर से चलकर लखनऊ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार की सुबह गाड़ी के छत पर शव होने की सूचना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
रेलवे के कंट्रोल रूम में इस आशय की सूचना मिलने के बाद लक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से ट्रेन की जांच पड़ताल की। इस दौरान ट्रेन की छत पर एक बंदर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को उतारकर दफनाने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह किसी ने रेलवे कंट्रोल रूम में फोन कर ट्रेन की छत पर शव होने की सूचना दी। इससे अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन में लक्सर आरपीएफ और जीआरपी को जांच पड़ताल के निर्देश दिए गए। इस पर लक्सर में पुलिस अधिकारियों ने ट्रेन की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
यात्रियों ने बताया कि बदबू के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने ट्रेन की छत पर शव की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस ने ट्रेन की छत पर चढ़कर पड़ताल की तो ऊपर एक बंदर का शव बरामद हुआ।
लक्सर जीआरपी प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार शव की सूचना पर सहारनपुर-लखनऊ पैंसेजर की पड़ताल की गई। एक बंदर का कई दिन पुराना शव बरामद होने पर उसे उतारकर दफनाने के लिए भेज दिया गया।