{"_id":"3ccccdd438de1b9eedf54ae1d3c3bed9","slug":"dead-body-found-in-suspicious-condition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटकी मिली लाश, बेड पर टिके थे पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे से लटकी मिली लाश, बेड पर टिके थे पैर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 26 Nov 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य बाजार में स्थित लॉज के कमरे में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। युवक का शव पंखे से लटक रहा था। जबकि उसके दोनों पैर बेड पर मुड़े हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
बुधवार को बस अड्डे के समीप स्थित लॉज का कर्मचारी शिशुपाल सिंह (35) पुत्र स्व. नत्थी सिंह निवासी कोटी जाखणीधार लॉज के कमरे में मृत मिला। युवक का शव पंखे से लटक रहा था जबकि युवक के दोनों पांव बेड पर मुड़े हुए थे।
विज्ञापन
कर रहा था अजीब हरकतें
लॉज स्वामी की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से बीमार था। मंगलवार शाम से ही वह अजीब हरकतें कर रहा था। रात करीब 10 बजे लॉज से बाहर निकल कर बाजार की ओर भाग गया।
विज्ञापन
बाद में उसे पुलिस लेकर आई। बाद में वह लॉज में अपने कमरे सोने चला गया। बुधवार को जब 11 बजे तक उसका कमरा नहीं खुला तो कर्मचारियों ने पुलिस व लॉज स्वामी को सूचित किया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
सीओ सीएल ततियाल व कोतवाल उत्तम सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने पर पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो युवक का शव पंखे से लटक रहा था।
कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही पता चल पाएगा।