{"_id":"2dd3a61547a00ed803a44209da2c8a80","slug":"dead-body-found-in-hotel-bathroom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के बाथरूम में शॉवर से लटकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल के बाथरूम में शॉवर से लटकी मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के पीपलमंडी के एक होटल में ठहरा युवक मंगलवार सुबह मृत मिला। युवक का शव बाथरूम के शॉवर से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
सोमवार को ठहरा था होटल में
दिचली क्षेत्र के भैंगवाल गांव निवासी विपिन (27) पुत्र शंभू रावत सोमवार शाम पीपलमंडी पहुंचा और यहां एक होटल में ठहरा। सुबह जब देर तक युवक के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो होटल कर्मियों ने बाहर से दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
चुन्नी से लटका मिला शव
दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो बाथरूम के शॉवर से चुन्नी के सहारे युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने शव को शॉवर से उतारकर पंचनामा भरने के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
एसआई संदीप रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत के कारण का पता पीएम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा। युवक की मौत की सूचना परिजनों को दे दी है।