{"_id":"140cdd5aad0aaa7577d1a8749e1a0c6a","slug":"dead-body-found-in-gangnahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में शव मिलने से तनाव, पीएसी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर में शव मिलने से तनाव, पीएसी तैनात
अमर उजाला, धनौरी
Updated Sun, 02 Mar 2014 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव शिवदासपुर तेल्लीवाला से लापता दसवीं के छात्र तनवीर का शव रविवार की सुबह आसफनगर झाल, मंगलौर में अटका मिला। परिजनों ने हत्या करने के बाद शव गंगनहर में फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
पड़ोसी से हुई थी झड़प
तनवीर 22 फरवरी से लापता था। उस दिन सार्वजनिक स्थान पर पडे़ गोबर को लेकर तनवीर की अपने पड़ोसी शमशेर से कहासुनी हो गई थी। इसे लेकर दोनों पक्षों मे झड़प भी हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद तनवीर पिरान कलियर क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट स्कूल में हर रोज की भांति पढ़ने चला गया था लेकिन तभी से वापस घर नहीं आया।
अगले दिन उसके पिता इस्लाम ने शमशेर, उसके भाई कुर्बान और जमशेद के खिलाफ तनवीर के अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार की सुबह आसफनगर झाल, मंगलौर में तनवीर का शव अटका मिला।
विज्ञापन
सूचना गांव में पहुंची तो वहां तनाव फैल गया। उच्चाधिकारियों ने तुरंत गांव में पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी।
परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि हत्या करने के बाद तनवीर का शव गंगनहर में फेंका गया है। सीओ विमल आचार्य ने बताया कि किशोर के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि दर्ज मुकदमे के अलावा अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए भी जांच की जा रही है। आरोपियों समेत दो अन्य ग्रामीणों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।