{"_id":"5b99eeac867a5501a17644e9","slug":"dead-body-found-in-dehradun-nalapani-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका, सिर पर गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका, सिर पर गंभीर चोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 14 Sep 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डालनवाला क्षेेत्र में एक युवक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे माना जा रहा है कि उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आपसी झगड़े में हुई हत्या मान रही है। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को नालापानी रिस्पना पुल के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद डालनवाला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार युवक के सिर पर किसी भारी हथियार से वार किए गए थे, जिससे उसका भेजा बाहर निकल गया था। कुछ देर बाद मौके पर एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय और सीओ डालनवाला जया बलोनी भी पहुंच गईं। देर रात एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने भी मौका मुआयना किया। शव की शिनाख्त के प्रयास के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी मांगी। करीब एक घंटे बाद क्षेत्र के लोगों ने उसकी पहचान पहचान अश्वनी उर्फ अंडा (22) निवासी डीएल रोड के रूप में की। पता चला है कि अश्वनी मजदूरी करता था। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और डॉग स्क्वायड ने भी जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
सीओ डालनवाला जया बलोनी ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मामला आपसी झगड़े का भी हो सकता है। अश्वनी जिन लोगों से मिलता जुलता था उनसे पूछताछ की जा रही है। आस पड़ोस के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अश्वनी कभी कभार ही मजदूरी पर जाता था। वह अक्सर शराब पीकर आसपास ही घूमता रहता था। सीओ बलोनी ने बताया कि उसके पास कोई मोबाइल नहीं मिला है। जानकारी मिली है कि अश्वनी मोबाइल का इस्तेमाल ही नहीं करता था। ऐसे में घटना से पहले उसके पास कौन आया या किससे उसने बात की यह सब पता लगाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
सीसीटीवी की फुटेज में दिख रहा अकेला
जहां अश्वनी का शव पड़ा था उससे कुछ दूरी पर ही सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनकी फुटेज में अश्वनी घटनास्थल की ओर अकेला आता दिख रहा है। जबकि, उसके पांच मिनट बाद दो और व्यक्ति आए। इसके बाद वहां लोगों आना जाना लगा रहा है। इंस्पेक्टर डालनवाला राजीव रौथाण ने बताया कि अब तक एक दर्जन लोगों से संदेह के आधार पर पूछताछ की जा चुकी है।
मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। यह मामला आपसी झगड़े का लग रहा है। पुलिस सभी दिशाओं में काम कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
-निवेदिता कुकरेती, एसएसपी