फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DD reginol channel in uttarakhand.

उत्तराखंड को जल्द मिलेगा दूरदर्शन का अपना चैनल

Fri, 17 Jul 2015 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली, देहरादून Updated Fri, 17 Jul 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन
DD reginol channel in uttarakhand.

उत्तराखंड में न केवल जल्द ही दूरदर्शन का क्षेत्रीय चैनल शुरू होगा, बल्कि राज्य की राजधानी देहरादून से ही आकाशवाणी की खबरों का प्रसारण भी हो सकेगा। सूचना-प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौर ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी को इस आशय का बृहस्पतिवार को आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


राठौर ने इस दौरान देहरादून में प्रसार भारती भवन से शीघ्र ही समाचारों का प्रसारण शुरू करने का भी भरोसा दिया है।

नौ नवंबर को हो सकती है घोषणा
उल्लेखनीय है कि बलूनी ने इस सिलसिले में राठौर से मुलाकात की थी। राठौर ने संकेत दिया है कि राज्य को दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल दिए जाने की आधिकारिक घोषणा और आकाशवाणी देहरादून का उद्घाटन राज्य के स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को किया जा सकता है।
विज्ञापन


मुलाकात के दौरान बलूनी ने पीआईबी, क्षेत्रीय प्रसार निदेशालय, गीत एवं नाटक प्रभाग के साथ-साथ डीएवीपी के कार्यालय के जर्जर हालत पर भी चर्चा की। राठौर ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही इन भी कार्यालयों को एक ही भवन में स्थानांतरित कर इनकी हालत में सुधार लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन और संस्कृति के प्रचार का प्रभावी मंच
इससे पहले बूलनी ने सूचना प्रसारण राज्य मंत्री से मुलाकात कर राज्य में डीडी का क्षेत्रीय चैनल न होने और स्थानीय समाचारों के प्रसारण की देहरादून में व्यवस्था न होने की जानकारी दी। बलूनी ने उन्हें बताया कि बेहतरीन पर्यटन के अनुकूल राज्य होने और चार धामों के कारण दुनिया भर के आस्था का केंद्र होने के बावजूद राज्य की इस मामले में उपेक्षा की गई।


उन्होंने कहा कि दूरदर्शन का क्षेत्रीय चैनल राज्य के पर्यटन, संस्कृति के प्रचार का प्रभावी मंच बन सकता है। इस पर राठौर ने कहा कि वह राज्य को डीडी का क्षेत्रीय चैनल न होने और आकाशवाणी समाचारों का देहरादून से ही प्रसारण होने की जल्द व्यवस्था करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed