{"_id":"6573763c7e3305a51b048c18","slug":"daughter-was-allergic-to-wheat-so-mother-made-a-bakery-of-non-wheat-products-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Global Investors Summit: बेटी को गेहूं से थी एलर्जी तो मां ने बना दी गैर गेहूं उत्पादों की बेकरी, BARC मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Global Investors Summit: बेटी को गेहूं से थी एलर्जी तो मां ने बना दी गैर गेहूं उत्पादों की बेकरी, BARC मददगार
Sat, 09 Dec 2023 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:32 AM IST
सार
पिता एवं गेगल के बिजनेस हेड गुरदीप सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को ग्लूटिन एलर्जी होने की वजह से वह गेहूं, मैदे व उसके उत्पाद का सेवन नहीं कर पाती थी।
विज्ञापन
गिगल के बिजनेस हेड गुरदीप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेटी को गेहूं और उससे बने खाद्य पदार्थों से एलर्जी थी। परेशान मां गुरप्रीत कौर ने बेटी के लिए खुद ग्लूटिन फ्री बेकरी उत्पाद बनाने की कवायद शुरू की तो देखते ही देखते उनके उत्पादन देहरादून की पहचान बन गए। आज उत्तराखंड के अलावा कई अन्य राज्यों में उनके बेकरी उत्पाद धड़ल्ले से बिक रहे हैं।
विज्ञापन
पिता एवं गेगल के बिजनेस हेड गुरदीप सिंह ने बताया कि उनकी बेटी को ग्लूटिन एलर्जी होने की वजह से वह गेहूं, मैदे व उसके उत्पाद का सेवन नहीं कर पाती थी। बाजार में ग्लूटिन फ्री उत्पादों की भारी किल्लत थी। लिहाजा, उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर ने तय किया कि वे खुद ग्लूटिन फ्री बेकरी उत्पाद बनाएंगे।
विज्ञापन
भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की मदद से उन्होंने ग्लूटिन फ्री कई रेसिपी विकसित कर ली। ये उत्पाद आमतौर पर आसानी से नहीं मिल पाते। अब उनके बेकरी प्रोडक्ट एक जिला, एक उत्पाद योजना में देहरादून को रिप्रजेंट कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने मल्टी ग्रेन, मिलेट्स की मदद से उत्पाद तैयार किए हैं।
विज्ञापन
वह देहरादून की बेकरी को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय फलक पर अलग पहचान देना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से भी भारी मांग आ रही है।