फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   daughter in law does cremation of woman

बेटा नहीं पहुंच पाया तो बहू ने दी सास को मुखाग्नि

Fri, 11 Nov 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 11 Nov 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
daughter in law does cremation of woman
अंतिम संस्कार - फोटो : demo pic

एक बहू ने समाज को आइना दिखाते हुए बेटे का फर्ज निभाकर अपनी सास का अंतिम संस्कार किया। यह देखकर श्मशान घाट पर मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।

विज्ञापन


कैंट बोर्ड से रिटायर्ड शकुंतला जोशी निवासी डाकरा का निधन बुधवार शाम को हुआ। जोशी का एक बेटा रवि उर्फ बिट्टू जो कि कनाडा में नौकरी करता है लेकिन बहू गीता जोशी यहीं रहती है। बेटी की शादी हो गयी है।
विज्ञापन


सास की मृत्यु की सूचना पति को दी। मगर पति का कनाडा से अगले दिन आना संभव नहीं था। ऐसे में बहू गीता ने बेटे का फर्ज निभाते हुए सारे क्रियाक्रम किया। बेटा दो दिन बाद घर पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आसपास के लोगों ने गीता जोशी की मदद करते हुए शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। वहां बहू ने सास को मुखाग्नि दी।

इसके बाद बेटी और दामाद भी श्मशान घाट पहुंचे। बेटी दामाद सहित क्षेत्रवासियों ने मिलकर उनका अंतिम संस्कार किया। इस अवसर पर गुरू प्रसाद तिवारी, अनुराग शर्मा, राजेश वर्मा, रमेश कुकरेती, अरुण शर्मा, दामाद अशोक प्रधान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed