{"_id":"5686fd053c41d49c0f6395a874d5d9a1","slug":"date-extended-in-rankers-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैंकर्स पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैंकर्स पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 27 Feb 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएचक्यू ने रैंकर्स भर्ती प्रक्रिया के लिए जमा होने वाले आवेदन पत्रों के लिए एक महीने का समय बढ़ा दिया है। अब आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2014 होगी।
विज्ञापन
पढ़ें, कैबिनेट फैसला: भरे जाएंगे दस हजार शिक्षकों के पद
विज्ञापन
इसी के साथ आवेदन करने के लिए सर्विस रिकॉर्ड में दस साल की एंट्री को भी शिथिल कर दिया गया है। अब पांच साल का रिकॉर्ड दुरुस्त होना चाहिए।
एक माह तक बढ़ी तिथि
रैंकर्स भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी थी। लेकिन पीएचक्यू की तरफ से ताजा आदेशों के तहत अब 31 मार्च तक आवेदन जमा हो सकेंगे।
पढ़ें, राहुल बोले, लाएंगे स्वास्थ्य का अधिकार
विज्ञापन
पीएचक्यू के जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप गौडबोले ने यह भी स्पष्ट किया कि इस भर्ती के लिए शैक्षित योग्यता हाई स्कूल ही रहेगी।
पांच साल तक दुरुस्त रखना होगा रिकॉर्ड
इस भर्ती के लिए अभी तक दस साल का सर्विस रिकॉर्ड दुरुस्त रहने की शर्त थी। यानि दस वर्ष में किसी कर्मी को एक भी प्रतिकूल प्रविष्टी ना मिली हो।
पढ़ें, चारधाम यात्रा पर मंडरा रही आपदा की ‘प्रेतछाया’
अब यह समय सीमा घटाकर पांच साल कर दी गई है। पांच साल में आवेदक के सर्विस रिकॉर्ड में कोई एडवर्स एंट्री नहीं होनी चाहिए।