{"_id":"b25557b92f6123db321259cdcd55749d","slug":"datches-dance-to-rajsthani-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"डचेज ने राजस्थानी लोकगीत पर किया डांस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डचेज ने राजस्थानी लोकगीत पर किया डांस
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Nov 2013 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के राजकुमार की पत्नी डचेज आफ कॉर्नवाल कैमिला पार्कर ने द दून स्कूल में अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान रोज बाउल में राजस्थानी लोकगीत ‘हे राम था, पीर थारो’ गीत पर वह थिरक उठीं।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में बढ़ाया छात्रों का हौसला
डचेज को दून स्कूल दोपहर 12.45 बजे पहुंचना था, लेकिन वह एक घंटा देर से पहुंची। इसके बाद वह स्कूल के प्रिंसिपल डा. पीटर मैकलॉगलिन और उनकी पत्नी एलिजाबेथ मैकलॉगलिन के साथ आर्ट स्कूल पहुंचीं। वहां पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई गई थी। डचेज ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर दून स्कू ल के गोद लिए गांवों के बच्चे आए थे।
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं से की बात
ग्रामीण महिलाओं को भी बुलाया गया था, उन्हें विभिन्न प्रोजेक्ट के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डचेज ने उनसे बातचीत की। इसके बाद वह साउथ गार्डन होते हुए खेल मैदान पहुंची और पीटी कंपटीशन देखा।
विज्ञापन
डचेज ने रोज बाउल में पीटी विजेता हैदराबाद हाउस को ट्राफी दी। भ्रमण के दौरान डचेज समाजसेवा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर लोगों से बात करती रहीं।