फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Data Lake is ready to reveal the depth of the working of departments Dehradun Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand News: विभागों के कामकाज की गहराई बताने को तैयार हुआ ‘डाटा लेक’, अब एक क्लिक पर मिलेगी डिटेल

Wed, 14 Aug 2024 03:09 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 14 Aug 2024 03:09 PM IST
सार

सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यप्रणाली अब एक क्लिक पर मिलेगी।आईटीडीए ने डाटा लेक तैयार किया है। एक आईडी से सभी की परफॉर्मेंस देखी जा सकेगी।

विज्ञापन
Data Lake is ready to reveal the depth of the working of departments Dehradun Uttarakhand News in hindi
- फोटो : istock

विस्तार

राज्य के सभी विभागों के हर अधिकारी व कर्मचारी का पूरा कामकाज का ब्योरा अब एक क्लिक पर मिलेगा। मुख्यमंत्री समेत तमाम आला अधिकारी एक ही लॉगिन से जानकारी ले सकेंगे। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने डाटा लेक तैयार किया है।

विज्ञापन


सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि समय से इस पर पूरी जानकारी अपडेट रखी जाए। डाटा लेक में सीएम डैशबोर्ड, अपुणि सरकार, सचिवालय ई-ऑफिस, सीएम हेल्पलाइन पोर्टल, पीएम गति शक्ति पोर्टल और ई-ऑफिस को समाहित किया गया है।
विज्ञापन


डाटा लेक में सिंगल लॉगिन यानी केवल एक आईडी व पासवर्ड (परिचय आईडी) से इन सभी तक पहुंच बनाई जा सकेगी। किस विभाग में कितनी फाइल लंबित हैं। कितनी 15 दिन से और कितनी 30 दिन या इससे अधिक दिन से लंबित हैं। कौन सी फाइल किसके पास लंबित है, किस सेक्शन में सेक्शन ऑफिसर के पास कितनी फाइलें लंबित हैं, ये भी एक क्लिक पर पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: माता-पिता की मृत्यु के बाद तलाक पर भी बेटी पेंशन की हकदार, नियमों में होगा बदलाव

60 विभागों का समागम है डाटा लेक

आईटीडीए का डाटा लेक 60 विभागों का समागम है। लंबित फाइलों के अलावा कितनी फाइलें निपटाई गई हैं और कितनी भविष्य के लिए रखी गई हैं, ये जानकारी भी अधिकारी के नाम के साथ मिलेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed