{"_id":"09fbd5cd9235d89abe97990a7e05b13d","slug":"daroga-honored-for-arresting-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध आतंकियों को पकड़ने वाले वीर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध आतंकियों को पकड़ने वाले वीर सम्मानित
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की क्षेत्र में अर्द्धकुंभ में विस्फोट की योजना बनाने के आरोप में चार संदिग्ध युवकों की गिरफ्तारी में अहम रोल निभाने वाले दारोगा मोहम्मद यासीन और प्रदीप सिंह रावत को गढ़वाल रेंज में इस माह का बेस्ट दारोगा का खिताब दिया गया है।
विज्ञापन
आईजी संजय गुंज्याल ने शनिवार को उनका सम्मान करते हुए कहा कि इससे पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने में मदद मिलेगी। उधर, सेवानिवृत्त हुए चार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान कर विदाई दी गई।
विज्ञापन
गढ़वाल रेंज में इस माह आईजी आफिस से अटैच दारोगा मोहम्मद यासीन और हरिद्वार में तैनात प्रदीप सिंह रावत को बेस्ट दारोगा चुना गया है। पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने दोनों दारोगाओं की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रुड़की क्षेत्र में विस्फोट की योजना बना रहे चार संदिग्धों की धरपकड़ में उनका सराहनीय योगदान रहा है। इन युवकों की योजना अर्द्धकुंभ में विस्फोट को अंजाम देने की थी, जिसे विफल कर दिया गया।
आईजी ने कहा कि रेंज के एसएसपी हर माह अपने जिले के सराहनीय कार्य करने वालों की रिपोर्ट देते हैं, जिसके आधार पर रेंज स्तर पर दारोगा और सिपाही को सम्मानित किया जाता है। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह, एसपी ट्रैफिक धीरेंद्र गुंज्याल, एसपी देहात टीडी बेला, सीओ सिटी मनोज कत्याल, सीओ डालनवाला अरुण पांडेय उपस्थित थे।
सीओ, इंस्पेक्टर समेत चार को विदाई
तीन दिन पहले इंस्पेक्टर से पदोन्न्ति पाकर पुलिस उपाधीक्षक बने अर्जुन सिंह रावत शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। गढ़वाल रेंज स्तर पर गठित एसआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर मदनपाल सैनी भी रिटायर हो गए।
हेड कांस्टेबल राजेंद्र रयाल और हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद देवरानी भी सेवानिवृत्त हुए। आईजी संजय गुंज्याल ने समारोह में उनके कार्यों की सराहना करते उन्हें स्मृति चिह्न प्रदान किए।