फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Darkness spread due to EESL's negligence, DM receives a flood of complaints

Dehradun News: ईईएसएल की लापरवाही से फैला अंधेरा, डीएम के सामने शिकायतों की भरमार

Fri, 18 Oct 2024 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Darkness spread due to EESL's negligence, DM receives a flood of complaints
I-दीपावली से पहले दून को रोशन करने के लिए नगर निगम ने मैदान में उतारीं 35 टीमें
विज्ञापन

I
Iनगर निगम के प्रशासन सविन बंसल दून की स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए अभियान बेशक चला रहे हों, लेकिन इसमें नगर निगम को बड़ी मशक्कत करनी होगी। निगम के 100 वार्डों में करीब एक लाख स्ट्रीट लाइटें हैं। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का जिम्मा संभाल रही कंपनी ईईएसएल की लापरवाही दून में चार हजार खराब लाइटों का बैकलॉग तैयार हो गया। अब समस्या विकराल हो गई है। डीएम के फेसबुक पेज पर दून के जागरूक लोग उन्हें खुलकर जमीनी स्थिति से अवगत करा रहे हैं।I
I
I
Iदून नगर निगम में 100 वार्डों में करीब 1,07,000 स्ट्रीट लाइटें हैं। पूर्व में नई स्ट्रीट लाइटें लगाने और उनकी मरम्मत और देखरेख का जिम्मा भारत सरकार की कंपनी ईईएसएल को निगम ने सौंपा था, लेकिन कंपनी की लापरवाही और अनदेखी की वजह से हजारों खराब लाइटें ठीक ही नहीं की गईं। डीएम सविन बंसल ने ईईएसएल से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और देखरेख का काम छीन लिया है और स्वयं इस काम को कराने के निर्देश नगर निगम को दिए। फिलहाल नगर निगम की 35 टीमें पूरे शहर में काम कर रही हैं।
विज्ञापन

I
I----I
Iलोगों ने शिकायतों की लगाई झड़ी I
Iजिलाधिकारी के एक पोस्ट पर वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कॉमेंट किया कि जीएमएस रोड पर स्ट्रीट लाइटें नहीं चल रही हैं। वार्ड-5 धोरणखास निवासी पवन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में अंधेरा है। संजय सिंह ने बताया कि कालिदास रोड, मेघदूत, एन्क्लेव में स्थिति बेहद खराब है। रेखा बलूनी ने कहा कि बल्लीवाला और फ्लाइओवर, सुरतम बर्थवाण ने मां अन्नपूर्णा एन्क्लेव, तरला आमवाला सहस्रधारा रोड, दीपक शर्मा ने शास्त्री एन्क्लेव में स्ट्रीट लाइटें खराब होने से जिलाधिकारी को अवगत कराया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
Iनगर निगम में आईं शिकायतों के आधार पर एक हजार स्ट्रीट लाइटें खराब होने की जानकारी मुझे दी गई थी, लेकिन मैंने रिपोर्ट को आधार बनाने के बजाय हर वार्ड में टीम भेजकर सर्वे कराया। इसकी रिपोर्ट में चार हजार लाइटें खराब पाई गईं। बुधवार को 1500 नई लाइटें मंगवाई हैं, जबकि 1200 पुरानी लाइटों को ठीक कराया है। इस तरह से 2700 लाइटें निगम के स्टोर में हो गई हैं। बदलते समय निकलने वाली लाइटों की मरम्मत कराकर फिर से इस्तेमाल में लाया जाएगा। लाइटों को रोटेशन चलाकर खराब लाइटों के स्थान पर लगाया जाएगा। - सविन बंसल, जिलाधिकारी, देहरादूनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article