फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Nagar Nigam: Darkness in wards, street lights became showpieces

Dehradun: कई वार्डों में छाया अंधेरा, शो पीस बनी स्ट्रीट लाइटें, रोज पहुंच रही 40 से 50 शिकायतें

Mon, 19 Sep 2022 12:52 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 19 Sep 2022 12:52 AM IST
सार

गर निगम के सभी वार्ड में ईएसएल कंपनी की ओर से शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। पुराने वार्ड में शुरुआत में स्ट्रीट लाइटे लगाई गईं। इसमें 30 हजार पोल लगाने के साथ ही करीब 96 हजार सोडियम लाइटों की जगह एलईडी लाइट लगवाई गईं, लेकिन बरसात के दौरान अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हो गईं।

विज्ञापन
Dehradun Nagar Nigam: Darkness in wards, street lights became showpieces
बंजारावाला क्षेत्र में कई जगहों पर खराब व बंद पड़ी पोल लाइटें।---संवाद फोटो - फोटो : DEHRADUN

विस्तार

नगर निगम की ओर से 100 वार्डों में स्ट्रीट लाइटें तो लगाई गई हैं, लेकिन कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। लाइटें खराब होने के कारण वार्डों में कई जगह अंधेरा पसरा हुआ है। निगम में स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की शिकायतों का अंबार लगा हुआ है, लेकिन सुध लेने को कोई तैयार नहीं है।

विज्ञापन


यहां तक कि पार्षद तक लाइटों को ठीक कराने की गुहार कई बार लगा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही, जिससे पार्षदों को भी क्षेत्रीय लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के सभी वार्ड में ईएसएल कंपनी की ओर से शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। पुराने वार्ड में शुरुआत में स्ट्रीट लाइटे लगाई गईं। इसमें 30 हजार पोल लगाने के साथ ही करीब 96 हजार सोडियम लाइटों की जगह एलईडी लाइट लगवाई गईं, लेकिन बरसात के दौरान अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब हो गईं।
विज्ञापन


इन्हें ठीक कराने के लिए लगातार कंपनी से शिकायतें की जा रहीं, लेकिन समस्या तस की तस है, जिससे डोभालवाला, मेंहूवाला, मसूरी कॉलोनी, बनियावाला, सेवली, माउंट एन्क्लेव, चुक्खूवाला, खुड़बुड़ा मोहल्ला, रायपुर रोड, सरस्वती विहार, लाडपुर, इंदिरा कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में रात को अंधेरा छाया रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस संबंध में नगर निगम के साथ ही पार्षद से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई भी सुध लेने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रोज पहुंच रही 40 से 50 शिकायतें

निगम में स्ट्रीट लाइटें खराब होने की शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। रोज 30 से 40 शिकायतें फोन पर या खुद लोग दफ्तर जाकर दर्ज करा रहे, लेकिन शिकायतों का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसकी जांच जरूर की जा रही, लेकिन लाइन दुरुस्त नहीं की जा रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग तो बार-बार शिकायत के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लाइट ठीक नहीं हो रही है।

हफ्ते में एक दिन हर वार्ड में जाने के थे निर्देश

लगातार आ रही शिकायतों के बाद नगर आयुक्त ने लाइटों का काम देख रही ईएसएल कंपनी को सप्ताह में एक दिन हर वार्ड में जाकर लाइटें ठीक करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी कंपनी के लोग न तो वार्डों में जा रहे और न ही लाइटें ठीक हो रही हैं।



स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की शिकायतें को गंभीरता से लिया जा रहा है। इसके लिए कंपनी को निर्देशित किया गया है कि जल्द लाइटें ठीक करने का काम करें। रोज इसकी मॉनीटरिंग करने के लिए भी कहा गया है। अगर कंपनी की ओर से लापरवाही बरती जा रही, तो जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
- मनुज गोयल, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed