फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   danger zone on kedarnath highway.

केदारनाथ हाईवे पर आज भी चलना है खतरनाक

Sun, 08 Feb 2015 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुप्तकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुप्तकाशी Updated Sun, 08 Feb 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
danger zone on kedarnath highway.

जून 2013 में आई आपदा के बाद केदारनाथ हाईवे पर बने डेंजर जोन आज भी बीआरओ के लिए नासूर बने हुए हैं। सेमी में लगातार नीचे से हो रहे धंसाव से सड़क क्षतिग्रस्त बनी हुई है। ऐसे में यहां पर वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है।

विज्ञापन


अब तक इस जगह पर तीन हादसे भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों व वाहन चालकों का कहना है कि बीआरओ की ओर से इसके ट्रीटमेंट के लिए कोई स्थायी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


बारिश में जानलेवा
केदारनाथ हाईवे पर कुंड-गुप्तकाशी के बीच सेमी में आपदा के बाद से लगातार भूस्खलन जारी है। विगत दिनों हुई बारिश से यहां पर मार्ग जानलेवा बना हुआ है। वाहन से हल्का कंट्रोल हटते ही हादसों की आशंका बनी रहती है। उबड़-खाबड़ होने से यहां पर डेढ़ वर्ष में तीन से अधिक हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद गोविंद सिंह राणा जीप-टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राय सिंह राणा, शिक्षक नेता मान सिंह सजवाण व डॉ. हर्षवर्धन बेंजवाल ने बताया कि इस संबंध में बीआरओ को अवगत कराने के बाद भी सुधारीकरण के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। कहा कि सड़क क्षतिग्रस्त और उबड़-खाबड़ होने से यहां पर वाहन चालकों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed