{"_id":"c9d4c003e7e858a6f1c51e873a8f4c82","slug":"dance-in-election-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर ठुमकों से सजी कांग्रेस की चुनावी सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर ठुमकों से सजी कांग्रेस की चुनावी सभा
अमर उजाला, नारसन
Updated Sun, 27 Apr 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभा में भीड़ जुटाने के मामले में डांसरों का सहारा लेने और नोट उड़ाने के मामले में चुनाव आयोग की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत को नोटिस जारी करने के बाद भी कांग्रेसियों ने कोई सबक नहीं लिया।
विज्ञापन
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नोट भी खूब उड़ाए
शनिवार को नारसन कस्बे में आयोजित मुख्यमंत्री हरीश रावत की सभा में डांसरों ने जमकर ठुमके लगाए। उनके डांस पर थिरकते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नोट भी खूब उड़ाए।
विज्ञापन
हालांकि मुख्यमंत्री हरीश रावत इस दौरान मौजूद नहीं थे लेकिन उनके जाने के बाद भी डांस का यह सिलसिला जारी रहा।
नारसन कस्बे में कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत के समर्थन में कांग्रेसियों ने एक सभा का आयोजन किया था।
सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई सभा में मुख्यमंत्री दो करीब डेढ़ बजे पहुंचे लेकिन भीड़ जुटाने के लिए बुलाईं गयी डांसरों के कार्यक्रम पहले से ही शुरू हो गए थे।
विज्ञापन
फिल्मी और देहाती गानों पर डांसर और कांग्रेसी जमकर थिरके। उत्साह में कई कांग्रेसियों ने जेब भी खोल दी और जमकर पैसे लुटाए।
महफिल रंगीन हो गई
इस दौरान कांग्रेस के कई जाने माने चेहरे भी वहां मौजूद थे लेकिन वे भी कुछ बोलने के बजाय कार्यक्रम का लुत्फ उठाते दिखाई दिए। मुख्यमंत्री जब आए तो डांस बंद कर दिया गया। उनके जाते ही फिर महफिल रंगीन हो गई।
इससे पहले खानपुर और लक्सर में हुई मुख्यमंत्री की सभाओं में लगे डांसरों के ठुमकों का मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा था।
खानपुर की सभा के मामले में तो रेणुका रावत को चुनाव आयोग ने नोटिस भी जारी किया हुआ है। फिलहाल अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।