{"_id":"603e9c948ebc3ee9525795cc","slug":"damaged-corpse-of-a-person-found-in-the-army-s-grenade-firing-creep-city-news-drn3724602180","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी की ग्रेनेड फायरिंग रेंग में मिला व्यक्ति का क्षत विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी की ग्रेनेड फायरिंग रेंग में मिला व्यक्ति का क्षत विक्षत शव
विज्ञापन
आर्मी की ग्रेनेड फायरिंग रेंज में एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। शव के पास बारूद और कुछ लोहे के टुकड़े भी मिले हैं। माना जा रहा है कि व्यक्ति रेंज में गया और किसी ग्रेनेड विस्फोट से उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मामला मालदेवता स्थित आर्मी की ग्रेनेड फायरिंग रेंज का है। एसओ रायपुर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सड़क से कुछ दूरी पर रेंज के भीतर एक घायल व्यक्ति पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि व्यक्ति का चेहरा बुरी तरह से फटा हुआ था। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान अर्जुन राणा निवासी रांझावाला, रायपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार अर्जुन राणा लोहे का कबाड़ी था। संभावना जताई जा रही है कि वह लोहे की तलाश में अंदर तक घुसा और वहां ग्रेनेड फटने से उसकी मृत्यु हो गई। मौके से लोहे के टुकड़े और बारूद भी बरामद हुई है। सभी सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भिजवा दिया गया है।