फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   damage control in uttarakhand bjp

बगावत रोकने को मैदान में उतरे भाजपाई दिग्गज

Wed, 19 Mar 2014 10:30 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Mar 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
damage control in uttarakhand bjp

भाजपा के बड़े नेताओं ने टिकट बंटवारे के चलते उत्तराखंड में उठ रहे नाराजगी के सुरों को थामने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन ने उत्तराखंड के सभी संसदीय क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पढ़ें, मैंने टिकट नहीं मांगा, पार्टी ने खुद दिया: निशंक
विज्ञापन


बुधवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब राधा मोहन ने कहा कि मदन कौशिक नाराज नही हैं और भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत जल्द ही सबके सामने चुनाव का संचालन करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में रंगों की फुहार में फूटा सियासी गुबार

मदन कौशिक की नाराजगी के सवाल पर पहले झटके में राधा मोहन कह गए कि हरिद्वार जा रहे हैं बात करने। पूछा गया कि क्या मदन कौशिक को मनाने हरिद्वार जाना है तो प्रभारी अपनी बात से पलट गए।

उन्होंने कहा कि वे सभी संसदीय क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं और इसी सिलसिले में हरिद्वार भी जाएंगे। मदन कौशिक की कोई नाराजगी नहीं है।

'जल्द ही कमान संभाले दिखेंगे बचदा'

damage control in uttarakhand bjp

प्रभारी चाहे जो कहें पर कौशिक की नाराजगी छिपी नहीं है। भाजपा मुख्यालय में हरिद्वार प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक तो नजर आए पर मदन कौशिक नहीं दिखाई दिए।

बची सिंह रावत की नाराजगी के सवाल पर राधा मोहन ने दावा किया कि बचदा नाराज नही हैं। जल्द ही चुनाव की कमान संभालेंगे और मुख्यालय पर नियमित रूप से दिखाई देंगे।

प्रभारी के संकेत से साफ है कि भाजपा बचदा को मनाने के लिए अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने का मन भी बना रही है।

राष्ट्रपुरुष हैं बाबा रामदेव

damage control in uttarakhand bjp

रामदेव की ओर से निशंक की पैरवी के सवाल पर प्रभारी ने कहा कि रामदेव राष्ट्रपुरुष हैं और उनकी चिंता राष्ट्रहित की है।

पढ़ें, महाराज और बहुगुणा को साधने में लगे हरीश

प्रभारी ने लगे हाथों कांग्रेस को भी कठघरे में खड़ा किया और दावा किया कि भाजपा उत्तराखंड में पांचों सीटें जीतेगी। कांग्रेस के भ्रष्टाचार और खोखले वादों से लोग ऊब चुके हैं।

वार्ता में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, उमेश अग्रवाल सहित अन्य भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed