फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   dalit mahapanchayat in vikas nagar

उत्तराखंडः रुढ़ीवादी नीतियों के खिलाफ बैठी दलितों की महापंचायत

Sun, 12 Jun 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Sun, 12 Jun 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
dalit mahapanchayat in vikas nagar
dalit maha panchayat, vikas nagar - फोटो : amar ujala

रुढ़ीवादी नितियों के खिलाफ देहरादून जिले के विकासनगर में दलितों की महापंचायत में आवाज मुखर हुई।

विज्ञापन


आराधना ग्रामीण विकास केंद्र समिति के तत्वावधान में आयोजित दलित महापंचायत में रुढीवादी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने और एकजुटता का आह्वान किया गया।

इस मौकै पर वक्ताओं वक्ताओं ने कहा कि दलितों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दलितों को मंदिर में प्रवेश करा आराधना ग्रामीण विकास समिति ने जौनसार बावर क्षेत्र में दलितों को समान अधिकार दिलाने की वकालत की है।

डाक पत्थर में आयोजित इस महापंचायत में समिति के संरक्षक दौलत कुंवर ने कहा कि पोखरी गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान राजनेताओं के इशारों पर सांसद तरूण विजय और उन पर हमले की साजिश रची गई।
विज्ञापन


वीडियो के माध्यम से गांव-गांव जाकर क्षेत्र के राजनीतिक दलों को बेनकाब किया जाएगा। कहा आज भी जौनसार बावर के कई मंदिरों में दलितों को प्रवेश नहीं करने दिया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़ी जाएगी दलितों के हकों की लड़ाई

dalit mahapanchayat in vikas nagar
dalit maha panchayat, vikas nagar

समिति की अध्यक्ष सरस्वती कुंवर ने कहा कि समिति ने हमेशा से ही दलितों की लड़ाई लड़ी है। आगे भी जोश और उत्साह के साथ दलितों के हकों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

कार्यक्रम में मौजूद रंगकर्मी नंदलाल भारती ने घटना को उत्तराखंड की छवि को खराब करने वाला करार दिया। भाजपा नेता विपुल अग्रवाल ने कहा कि दोषियों के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। जनजाति क्षेत्र की सारी कानून व्यवस्था राजस्व पुलिस के हवाले है। जिस कारण यहां के दलितों को न्याय नहीं मिल पाता है।

इस मौके पर विद्या गौतम, हरि सिंह, केसर दास, नरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, भास्कर चुग, अनिल कुमार, जितेंद्र सिंह बुटोइया, संतराम, बाबूराम, गजेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, संजय खत्री आदि मौजूद रहे।

सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम
पोखरी प्रकरण से सबक लेते हुए शासन-प्रशासन ने महापंचायत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ ही दंगा नियंत्रण वाहन को तैनात किया गया था। पूरी स्थिति पर सीओ चंद्रमोहन सिंह और कोतवाल संदीप नेगी दिनभर नजर रखे हुए थे। महापंचायत पर खुफिया विभाग की भी नजरें थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed