फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daler Mehndi controversy CM Dhami speaks to Mika Singh over phone suggests resolving through dialogue

दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से फोन पर बात, कहा- आपसी संवाद से दूर की जाएं गलतफहमियां

Thu, 22 Oct 2026 07:45 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 22 Oct 2026 07:45 PM IST
सार

मी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत कर दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या मतभेद को आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दूर किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Daler Mehndi controversy CM Dhami speaks to Mika Singh over phone suggests resolving through dialogue
सीएम धामी ने मीका से फोन पर की बात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मुख्यमंत्री धामी ने दलेर मेहंदी को लेकर पैदा हुए विवाद पर अपने मंत्री सुबोध उनियाल का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलने के बाद मंत्री ने अपना पक्ष रख दिया है। फिर भी दलेर, मीका से मैं खुद फोन पर बात करूंगा।

विज्ञापन


शाम को मुख्यमंत्री धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत कर दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या मतभेद को आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दूर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


देहरादून: रेखा आर्या प्रकरण, अपनी मंत्री के बचाव में नजर आए सीएम धामी, बोले-पहले पूरी जांच होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सदैव अतिथि देवो भव की भावना से कार्य करता आया है। देवभूमि उत्तराखंड में देश-दुनिया के सभी कलाकारों का हृदय से स्वागत और सम्मान है। प्रदेश सरकार कला, संस्कृति और कलाकारों के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Trending Videos

मीका ने उठाए थे सवाल

मीका ने सवाल उठाया था कि क्या किसी ने कभी दलेर मेहंदी के हाथ में शराब का गिलास देखा है या उनकी जन्मदिन की पार्टियों में शराब परोसे जाते हुए देखा है? उन्होंने कहा कि वह अपने बड़े भाई की बात कर रहे हैं, अपनी नहीं। लोग उनके बारे में कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन दलेर मेहंदी को लेकर ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए। मीका के मुताबिक, अगर दलेर मेहंदी उस समय ठीक से नहीं गा पा रहे थे, तो संभव है कि उनकी तबीयत ठीक न रही हो।

मंच पर उनके लड़खड़ाने और लिप-सिंक के आरोपों के बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से उन्हें डांटने पर भाई मीका सिंह, रैपर बादशाह और कॉमेडियन कपिल शर्मा, शिल्पा शेट्टी समेत कई कलाकार उनके समर्थन में सामने आए हैं। सभी ने सार्वजनिक रूप से एक वरिष्ठ कलाकार को अपमानित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed