फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dada Jalalpur Ruckus, stone pelting procession on Hanuman janmotsav, announcement of Hindu Mahapanchayat on 27th

डाडा जलालपुर बवाल: संत समाज में आक्रोश, काली सेना ने की बैठक, 27 को हिंदू महापंचायत का एलान 

Sun, 24 Apr 2022 02:24 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 24 Apr 2022 02:24 PM IST
सार

डाडा जलालपुर गांव में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर हुए पथराव और आगजनी का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब महापंचायत का एलान किया गया है। काली सेना ने चेताया कि महापंचायत को रोकने का प्रयास किया तो विधानसभा का घेराव या फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
Dada Jalalpur Ruckus, stone pelting procession on Hanuman janmotsav, announcement of Hindu Mahapanchayat on 27th
डाडा जलालपुर बवाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

डाडा जलालपुर गांव में बवाल करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर संत समाज आक्रोशित है। काली सेना के राज्य संयोजक ने गांव पहुंचकर बैठक की और इस मामले में 27 अप्रैल को हिंदू महापंचायत करने का एलान किया। यह महापंचायत कहां होगी, इसका निर्णय 26 अप्रैल को लिया जाएगा।

विज्ञापन


इस दौरान महापंचायत की तैयारियों को लेकर 13 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया। डाडा जलालपुर गांव में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर हुए पथराव और आगजनी का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को काली सेना के राज्य संयोजक दिनेशानंद भारती गांव पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांव में जिस व्यक्ति ने धर्मस्थल से एलान कर लोगों को बुलाकर शोभायात्रा पर पथराव कराया, उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। साथ ही शस्त्र लेकर बाहर निकलने का एलान करने वालों को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग इस मामले में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है। बताया कि 27 अप्रैल को होने वाली महापंचायत की तैयारियों के लिए 13 सदस्य कमेटी गठित कर दी गई है। यह पंचायत न्याय के लिए बुलाई जा रही है।
 

विधानसभा का घेराव या  दिल्ली के जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

यदि अधिकारियों ने इस महापंचायत को रोकने का प्रयास किया तो काली सेना के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव या फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई आरोपियों के नाम पुलिस को दिए गए हैं, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। कुछ इंटरनेट मीडियाकर्मियों की ओर से एक तरफा वीडियो दिखाए गए हैं। ऐसे व्यक्तियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान पुलिस प्रशासन और खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा। गांव में हो रही सभी गतिविधियों पर बारीकि से नजर रखी जा रही है। 

ये भी पढ़ें...महंगा होगा सफर:  रोडवेज बसों, विक्रम, ऑटो और सिटी बसों का बढ़ेगा किराया, जानिए कितनी बढ़ोत्तरी की है संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed