फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dada Jalalpur Controversy: 38 people sued, Stone pelting during Hanuman Janmotsav procession

Dada Jalalpur Controversy: दूसरे पक्ष के 38 लोगों पर मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी से बचने के लिए कई घर से फरार

Wed, 18 May 2022 09:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर (रुड़की) Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 May 2022 09:59 PM IST
सार

16 अप्रैल की शाम हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान पथराव के साथ आगजनी की घटना हुई थी। इसमें एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के कई लोगों पर केस दर्ज किया गया था। साथ ही मामले में 15 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी।

विज्ञापन
Dada Jalalpur Controversy: 38 people sued, Stone pelting during Hanuman Janmotsav procession
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डाडा जलालपुर गांव में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान बवाल के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दूसरे पक्ष की ओर से 22 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस एक पक्ष की ओर से पहले ही केस दर्ज कर 15 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है। 
विज्ञापन


भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव डाडा जलालपुर में 16 अप्रैल की शाम हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान पथराव के साथ आगजनी की घटना हुई थी। गांव के दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ था। बवाल के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसमें एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के कई लोगों पर केस दर्ज किया गया था। साथ ही मामले में 15 लोगों की गिरफ्तारी की गई थी।
विज्ञापन


शासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने पुलिस से केस डायरी समेत वीडियो अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी लेकिन मामले में केस दर्ज नहीं किया गया था। इस पर दूसरे पक्ष के तीन लोगों ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। अब कोर्ट ने मामले में केस दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गिरफ्तारी के डर से छिपे

प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि अमजद की तहरीर पर योगेश कुमार, राजू, हिमांशु, रोहिताश, झबल, प्रशांत, अंकुश, रोहित कुमार, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य अनील सैनी निवासी डाडापट्टी, अनिल कुमार निवासी डाडा जलालपुर, तौकीर की तहरीर पर रोहिताश, अनिल सैनी निवासी गांव डाडा पट्टी, दीपक कुमार निवासी हसनपुर, पंकज सैनी, अनिल कुमार, गौरव, शुभम, नवीन कुमार, ओमप्रकाश निवासी डाडा जलालपुर और शालीम अहमद की तहरीर पर रोहिताश, राजन उर्फ नवीन कुमार, अरविंद निवासी डाडापट्टी व 15 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...  Chardham Yatra : हेमकुंड साहिब आने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, घोड़े-खच्चर व डंडी-कंडी का शुल्क तय, पढ़िए लिस्ट

दूसरे पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज होने के बाद नामजद और कई अन्य लोगों को गिरफ्तारी का डर सताने लगा है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए कई लोग घरों से फरार हो गए हैं। केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले में जल्द ही कोई गिरफ्तारी भी कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed