{"_id":"592f19e84f1c1ba915bdd98d","slug":"cylinder-blast-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने से घर जलकर राख, 25 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर फटने से घर जलकर राख, 25 लाख का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Thu, 01 Jun 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट विकासखंड के मल्लाढेक गांव में दुमंजिले मकान में एक-एक कर तीन गैस सिलेंडर फटने से मकान का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। इस मकान में तीन परिवार रहते थे। अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अलबत्ता कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू तो पाया, पर तब तक मकान बुरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह करीब 6 बजे यहां से करीब 6 किलोमीटर दूर मल्लाढेक गांव के केदार सिंह की रसोई में चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर से गैस लीक होने से कमरे में एकाएक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में मौजूद लोगों ने बाहर भाग जान बचाई। आग की चपेट में आकर रसोई में रखे तीन सिलेंडर फट गए।
विज्ञापन
आग और धमकों से गांव में अफरा-तफरी मच गई। केदार सिंह के अलावा इस मकान में भागीरथी देवी पत्नी दीवान सिंह और केसरी देवी पत्नी हुकुम सिंह का परिवार भी रहता था। मकान पुरानी इमारती लकड़ी का होने के कारण कुछ ही देर में आग दूसरे हिस्सों में भी पहुंच गई।
विज्ञापन
इन मकानों में रह रहे लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश ने बताया कि तीनों परिवारों के घर में गहने, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं। प्रभावित परिवारों ने गांव के दूसरे लोगों के घरों में शरण ले रखी है।