फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyclone Tauktae : cloud burst in dehradun district kwasi, many swept

उत्तराखंड : ताउते का कहर, देहरादून जिले में फटा बादल, कई जानवर बहे, तीन लोगों के शव बरामद

Thu, 20 May 2021 02:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 May 2021 02:25 PM IST
सार

जौनसार बाबर के क्वासी क्षेत्र में बादल फटने की घटना में तीन लोगों के गायब होने की सूचना है तथा कुछ पशुओं की भी बह जाने की सूचना है।  जिसमें से एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
Cyclone Tauktae : cloud burst in dehradun district kwasi, many swept
क्वासी क्षेत्र में बिजनाड खड्ड नामक स्थान पर बादल फटने की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के तटीय इलाकों के साथ ही उत्तराखंड में भी ताउते का असर देखने को मिल रहा है। ताउते के मद्देनजर गुरुवार को उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


भारत-चीन सीमा: माणा पास पर जमी 30 फीट तक बर्फ, कई जगह पसरे हिमखंड, रास्ता खोलने में जुटा बीआरओ, तस्वीरें...
विज्ञापन


देहरादून जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है। जिसमें तीन लोगों और कई जानवरों के बहने की सूचना है। तीनों लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

मौसम अपडेट: ताउते की नमी पहुंची उत्तराखंड, प्रदेशभर में बारिश, बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले के जौनसार बाबर के क्वासी क्षेत्र में बिजनाड खड्ड नामक स्थान पर बादल फटने की घटना में तीन लोग लापता हो गए। इस घटना में कुछ पशुओं के भी बह जाने की सूचना है।

उत्तराखंड में ताऊते का असर : लगातार दूसरे दिन मौसम खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, नदियों का जलस्तर बढ़ा

प्रारंभिक तौर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील चकराता के क्वासी क्षेत्र के बिजनाड खड्ड में गुरुवार की सुबह लगभग 8:30 बजे बादल फटने से तेज वर्षा हुई। जिससे पानी व मलबे की चपेट में आकर तीन लोग बह गए। कुछ पशु भी गायब बताए जा रहे हैं।

उप जिलाधिकारी कालसी चकराता संगीता कनौजिया ने बताया कि तहसीलदार चकराता, पुलिस, एनडीआरएफ की टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस मौके पर है हैं। वे स्वयं भी मौके पर जा रही हैं।

मृतक:
- मुना (32 वर्ष)
- काजल (13 वर्ष)
- साक्षी (13 वर्ष)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed