फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber thugs emptied woman's bank account

साइबर ठगों ने महिला का बैंक खाता किया खाली

Fri, 25 Jun 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Cyber thugs emptied woman's bank account
साइबर ठगों ने एक महिला का बैंक खाता खाली कर दिया। इसका पता उन्हें तब चला जब वह खाते से रकम निकालने पहुंचीं। महिला ने साइबर थाने को शिकायत की। प्राथमिक जांच के बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

उमा देवी निवासी हरिपुर नवादा 31 मई को साइबर थाने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि उनका बचत खाता एसबीआई की आईआईपी शाखा में है। उन्होंने जब रकम निकालने के लिए विड्रॉल फार्म भरा तो पता चला कि उनका खाते में कोई रकम नहीं है। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। उनके खाते में लगभग 85 हजार रुपये जमा थे। बैंक से जब उन्होंने डिटेल ली तो पता चला कि 22 दिसंबर 2020 से 27 जनवरी 2021 के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन में उनके खाते से 84400 रुपये निकाले गए हैं। इनका उनके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कोई मैसेज भी नहीं आया। नेहरू कॉलोनी थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि साइबर थाने से जीरो एफआईआर आने के बाद आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed