{"_id":"598d35e24f1c1b5f658b47b6","slug":"current-running-on-shatabdi-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस में दौड़ा करंट, जंगल में उतारे सारे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस में दौड़ा करंट, जंगल में उतारे सारे यात्री
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Aug 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस में करंट दौड़ने से अफरातफरी मच गई। तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन आगे नहीं जा सकी।
अजबपुर के जंगल में यात्रियों को उतरना पड़ा। खासतौर से बुजुर्ग और महिलाओं को ट्रेन से उतरने में काफी दिक्कत हुई।
पुलिस और कुलियों को उनकी मदद के लिए लगाया गया। शताब्दी ट्रेन के आगे नहीं बढ़ने के कारण लिंक एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे देरी से चल पाई।

शताब्दी एक्सप्रेस में आया तकनीकी फाल्ट
shatabdi express
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से देहरादून आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार दोपहर 12.40 पर पहुंचना था। स्टेशन पर गाड़ी आने का एनाउंसमेंट हो चुका था।
इसी बीच स्टेशन से पहले अजबपुर के जंगल में शताब्दी एक्सप्रेस में तकनीकी फाल्ट आ गया। कुछ यात्री जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने में घायल हो गए।
गनीमत यह रही कि अर्थिंग के कारण तुरंत बिजली कट गई। सूचना पर आरपीएफ और रेलवे पुलिस कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंच गई। प्लेटफार्म से पहले ट्रेन रुकने के कारण बुजुर्गों और महिलाओं को ट्रेन से उतरने में काफी दिक्कत हुई।