बच्चों से भरी बस में दौड़ा करंट, सात से अधिक बच्चे झुलसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदा की चौकी के पास 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार छू जाने से बच्चों से भरी स्कूली बस में करंट दौड़ गया। कई बच्चों को झटके लगे तो बस में हाहाकार मच गया। इसी बीच बस के पहिये में आग लग गई तो बस में धुआं फैल गया।
ड्राइवर व टीचर की सूझबूझ और लोगों की मदद से करीब 50 बच्चों को एक-एक करके बस से बाहर निकाला गया। करीब सात बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई। बिजली विभाग का फोन तो नहीं उठा, लेकिन पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचने में देरी नहीं की।
प्रेमनगर के पौंधा रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर की स्कूली बस सोमवार सुबह पौने नौ बजे छठी से 11वीं कक्षा के करीब 50 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। नंदा की चौकी से आगे निकलने के बाद पौंधा रोड पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के दो तार सड़कों के बीच झूल रहे थे।
करंट से पहिए में लग गई आग, टायर फटा
बताया गया था कि तारों में करंट नहीं है। चालक ने बस को तारों से बचाकर निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच एक तार बस की छत को छू गया। इसके बाद पूरी बस में करंट फैल गया। बस को रोक दिया गया।
बच्चों ने बस की बॉडी से हाथ लगाया तो कई को तेज झटका लगा, जिससे वह चीखने-चिल्लाने लगे। गनीमत रही कि दूसरा तार बस से दूर रहा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
करंट के कारण बस के एक पहिये में आग लग गई। पहिये का धुआं निकलकर बस के अंदर भर गया। इसी बीच आसपास के लोग आए तो ड्राइवर बॉबी, टीचर अनिता भाटिया निवासी प्रेमनगर और पीटीआई देवेंद्र शर्मा की मदद से बच्चों को चेन के जरिये बस से बाहर निकाला गया।