फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CT scan service could not be started in Mussoorie's Upazila Chikitsalaya even after the release of CM

सीएम के लोकापर्ण के बावजूद भी मसूरी के उपजिलाचिकित्सालय में नही शुरु हो पाई सीटी स्कैन सेवा

Fri, 29 Apr 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
CT scan service could not be started in Mussoorie's Upazila Chikitsalaya even after the release of CM
शहर के उप जिला चिकित्सालय में सीएम के लोकार्पण के बावजूद भी सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं हो पाई, जिससे मसूरी सहित आसपास क्षेत्र के मरीजों को मजबूरन देहरादून जाना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि ऑपरेशनल लाइसेंस नहीं मिलने पर सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र लाइसेंस प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, उसके बाद ही सीटी स्कैन सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन

शहर के उप जिला चिकित्सालय लंढौर में लंबे समय बाद डीएलएफ के सहयोग से अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन लगाई गई। इसके बाद मसूरी, धनौल्टी, कैंपटी और नैनबाग सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उम्मीद जगी थी कि सीटी स्कैन कराने के लिए देहरादून नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन सीटी स्कैन मशीन का ऑपरेशनल लाइसेंस नहीं मिलने पर सेवा का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। बता दें विगत सात अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर उप जिला चिकित्सालय मसूरी में डीएलएफ की ओर से दी गई अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया था। सीटी स्कैन सेवा का लाभ आज तक लोगों को नहीं मिल पाया, जिससे लोगों में नाराजगी है। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मसूरी की जनता के लिए बड़ी सौगात दी थी, लेकिन सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं होने पर लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने शासन प्रशासन से सीटी स्कैन सेवा शुरू करने की मांग की है। वहीं उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड से ऑपरेशनल लाइसेंस नहीं मिलने से सीटी स्कैन सेवा शुरू नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि जल्द ऑपरेशनल लाइसेंस मिलने की संभावना है। उसके बाद ही सीटी स्कैन सेवा शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed