फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CS expressed displeasure over the slow pace of projects

Dehradun News: परियोजनाओं की धीमी गति पर सीएस ने जताई नाराजगी

Mon, 09 Feb 2026 08:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
CS expressed displeasure over the slow pace of projects
उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेजीलियंट प्रोजेक्ट की उच्च अधिकार प्राप्त समिति की हुई बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने यू-प्रिपेयर से संबंधित विभिन्न विभागों के प्रोजेक्ट्स की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि यू-प्रिपेयर से संबंधित प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के लिए लगातार निगरानी की जाए। सीएस बर्द्धन ने यह निर्देश सोमवार को सचिवालय में विश्व बैंक सहायतित उत्तराखंड डिजास्टर प्रीपेयर्डनेस एंड रेजीलियंट प्रोजेक्ट (यू-प्रिपेयर) की उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में दिए। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई। सीएस ने यू प्रिपेयर योजना के तहत लोक निर्माण विभाग के माध्यम से बनाए जा रहे 45 पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बताया गया कि 45 में से 31 का कार्य आवंटित कर दिया गया है। जबकि 14 पुलों का कार्य 30 जून, 2026 तक आवंटित किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने लोक निर्माण विभाग की आठ आठ सड़कों के निर्माण कार्य का आवंटन भी जल्द कराए जाने के निर्देश दिए।

आपदा से बचाव के 10 शेल्टर जल्द तैयार करें

मुख्य सचिव ने यूएसडीएमए को विभिन्न स्थानों पर 10 डिजास्टर शेल्टर भी जल्द तैयार करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने डिजास्टर शेल्टर तैयार किए जाने सहित यू-प्रिपेयर से संबंधित सभी कार्यों की टाइम लाइन निर्धारित की जाए। उन्होंने एसडीआरएफ की प्रशिक्षण सुविधा और 19 फायर स्टेशनों के निर्माण कार्य में भी तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डॉ. वीषणमुगम, विनोद कुमार सुमन, सी रवि शंकर, रणवीर सिंह चौहान, आनंद स्वरूप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed