फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crushing session will start from November sugarcane minimum support price decision cabinet Uttarakhand

Dehradun: कैबिनेट में गन्ने के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर हो सकता है फैसला, पेराई सत्र शुरू करने की तैयारियां

Mon, 14 Nov 2022 10:22 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Nov 2022 10:22 AM IST
सार

जल्द ही सरकारी चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। 17 नवंबर को नादेही, 18 को सितारगंज, 21 को बाजपुर, 20 नवंबर को डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होगा। गन्ना एवं चीनी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए मुख्यमंत्री से भी बातचीत चल रही है।

विज्ञापन
Crushing session will start from November sugarcane minimum support price decision cabinet Uttarakhand
गन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के सरकारी चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 17 को नादेही और 20 नवंबर को डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। आगामी कैबिनेट में गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का फैसला हो सकता है।

विज्ञापन


गन्ना एवं चीनी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि हरिद्वार जिले में निजी चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू कर दिया है। शीघ्र ही सरकारी चीनी मिलों में पेराई सत्र शुरू किया जाएगा। 17 नवंबर को नादेही, 18 को सितारगंज, 21 को बाजपुर, 20 नवंबर को डोईवाला चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...पहाड़ से पलायन: रुद्रप्रयाग के चाम्यूं गांव 18 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, कई गांव हो गए खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने के लिए मुख्यमंत्री से भी बातचीत चल रही है। आगामी कैबिनेट में इस पर निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी चीनी मिल प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि पेराई सत्र के दौरान मिलों का संचालन सुचारू रूप से हो। कम से कम ब्रेकडाउन होना चाहिए। इसके अलावा चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के लिए टीन शेड का निर्माण, पीने के पानी समेत अन्य सुविधाओं का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed