{"_id":"fadeeb3d19c050474fd1463a70b22379","slug":"crs-dronagiri-builders","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिष्ठित बिल्डर्स के ठिकानों पर छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिष्ठित बिल्डर्स के ठिकानों पर छापे
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Nov 2013 07:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिष्ठित सीआरएस बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स और द्रोणागिरी बिल्डर्स पर बुधवार दोपहर बाद सर्विस टैक्स का छापा पड़ा। दोनों स्थानों से डेढ़ करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का अनुमान है।
विज्ञापन
अकेले द्रोणागिरी बिल्डर्स की 35 लाख की गड़बड़ी पकड़ी गई। कंपनी की तरफ से 16 लाख रुपये जमा कराए गए हैं। वहीं, सीआरएस बिल्डर्स की 50 लाख की गड़बड़ी सामने आ चुकी है, इसके एक करोड़ से अधिक होने का अनुमान है।
विज्ञापन
सर्विस टैक्स चोरी करने का आरोप
सर्विस टैक्स अधिकारी कई दिन से इन बिल्डर्स की जानकारी जुटा रहे थे। बुधवार को कार्रवाई की गई। द्रोणागिरी बिल्डर्स के चकराता रोड स्थित कार्यालय के साथ ही सीआरएस बिल्डर्स एंउ प्रमोटर्स के लक्ष्मी रोड, कारगी रोड, कैनाल रोड, राजपुर रोड स्थित कार्यालयों, रिहायश पर छापे मारे गए।
विज्ञापन
सीआरएस बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स ने तकरीबन 30 के आस-पास कई छोटी कंपनियां अफजाल, अशआर, मिकी आदि रजिस्टर्ड कराई हुई हैं। इनमें भी सर्विस टैक्स के बड़े गोल-माल की आशंका है।