{"_id":"ed30b2be878b98f8b0e9e618c0d8bae5","slug":"cross-road-mall-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रॉस रोड मॉल में लगी आग, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रॉस रोड मॉल में लगी आग, बड़ा हादसा टला
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 28 May 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के क्रॉस रोड मॉल में मंगलवार रात बड़ा हादसा टल गया। मॉल के दूसरी मंजिल पर स्थित गेमिंग जोन में देर रात आग लग गई, जो बढ़ते-बढ़ते हंटिंग हाउस पहुंच गई।
विज्ञापन
मॉल में थे 12 लोग मौजूद
जोन में उस वक्त 12 लोग मौजूद थे। आग देख उनमें अफरा-तफरी मच गई। आठ तो भाग निकलने में कामयाब हुए, लेकिन चार यहीं फंस गए। इन्हें बाद में फायर कर्मियों की मदद से निकाला जा सका।
विज्ञापन
आग से करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। मंगलवार रात तकरीबन साढ़े 10 बजे मॉल के भीतर से धुआं निकलते देख सिक्योरिटी गार्ड भीतर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।
सब तरफ धुआं-ही-धुआं था। आनन-फानन में फायर बिग्रेड, पुलिस को सूचना दी गई। एसपी सिटी नवनीत, सीओ डालनवाला समेत कई थानों से फोर्स मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों को भीतर जाने के लिए माल का शीशा तोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
धुएं का आलम यह था कि कर्मियों को दूसरी मंजिल तक जाने में मशक्कत करनी पड़ी। यहां गेमिंग जोन पहुंच भीतर गए फायर कर्मियों का भी दम घुटने लगा।
बाकी की मदद से इन्हें भी बाहर निकाला गया। गेमिंग जोन पूरी तरह जलकर राख हो गया। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
एक ही गेट होने की वजह से दिक्कत
माल का केवल एक ही गेट होने की वजह से फायर कर्मियों को काम में दिक्कत आई।
उन्हें बचाव कार्य के लिए माल के शीशे तोड़ने पड़े। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौजूद थी, लेकिन पानी की कमी भी इस बीच बाधा बनी।