{"_id":"69495888ea5aa982ab0fe085","slug":"crop-insurance-site-operational-farmers-flock-to-csc-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-127588-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: फसल बीमा साइट हुई सुचारु, सीएससी में उमड़े किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: फसल बीमा साइट हुई सुचारु, सीएससी में उमड़े किसान
विज्ञापन
- सर्वर डाउन होने से एक सप्ताह से नहीं हो रहा था बीमा
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। फसल बीमा साइट सुचारु रूप से काम करने लगी है। अब बीमा करवाने के लिए बाजार में स्थित सीएससी में किसानों की भीड़ उमड़ रही है। करीब एक सप्ताह से सर्वर डाउन होने से बीमा नहीं हो पा रहा था। अब सर्वर चलने से किसानों को राहत मिली है। सोमवार को बाजार में सीएचसी सेंटरों के खुलने से पहले किसान पहुंचने लगे थे। सीएससी के बाहर काफी भीड़ लगी रही। लोगों ने मटर, आम, सेब, नीबू आदि फसलों का बीमा करवाया। किसान जयपाल सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, चमन सिंह, रणसिंह चौहान, श्याम सिंह ने बताया कि उन्होंने फसल बीमा करवा लिया है। काफी दिनों से वह बीमा न होने से परेशान थे।