{"_id":"419c18e4bd747771b5f3905e07a0f41c","slug":"crocodile-in-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ता भौंका तो पता चला घर में मगरमच्छ है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ता भौंका तो पता चला घर में मगरमच्छ है
अमर उजाला, नानकमत्ता (ऊधमसिंहनगर)
Updated Tue, 07 Oct 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में एक फौजी के घर में सोमवार तड़के मगरमच्छ के घुसने से परिजनों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों का हजूम मौके पर उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को किसी तरह काबू कर नानकसागर बैराज में छोड़ दिया।
कुत्ते ने जगाकर बताया
सोमवार तड़के बेलखेड़ा निवासी फौजा सिंह के झाले में उस वक्त मगरमच्छ घुस गया, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। कुत्तों के भौंकने से परिजनों की नींद खुली तो देखा पांच फीट लंबा मगरमच्छ घर में घुस आया है।
विज्ञापन
परिजनों का शोर सुनकर ग्रामीणों का हुजूम मौके पर उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी रंसाली बीपी पंत को जानकारी दी।
बैराज में छोड़ा
पंत के निर्देश पर वन कर्मी गिरीश वर्मा, हरवंश सिंह राणा, अतर सिंह, भीम सिंह, चतर सिंह मौके पर पहुंचे और बमुश्किल रस्सी के फंदे में मगरमच्छ को फंसकर काबू पाया। वन कर्मियों ने पकडे़ गए मगरमच्छ को नानकसागर बैराज लाकर किशनपुर घाट के पानी में छोड़ दिया।
विज्ञापन