{"_id":"41f9b17eae402942f0c6e72819a48527","slug":"crocodile-in-field-people-afraid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में घूम रहे मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में घूम रहे मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, धनौरी (हरिद्वार)
Updated Fri, 16 Jan 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के धनौरी क्षेत्र के रसूलपुर तेलीवाला गांव के खेतों में पिछले दो दिनों से चार मगरमच्छों का एक झुंड घूम रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी है, बावजूद दो दिन बाद भी वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने मगरमच्छों को पकड़ने की जहमत नहीं उठाई है।
धूप होते ही आ जाते हैं बाहर
रसूलपुर तेलीवाला गांव में पिछले दो दिन से चार मगरमच्छों का झुंड सुबह धूप निकलते ही तालाब से निकलकर बाहर खेतों में आ जाता है। खेतों में मगरमच्छ होने के कारण ग्रामीण तालाब के आसपास के खेतों में जाने से भी डर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचित किया है। बावजूद अभी तक कोई भी नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी के नजदीक मगरमच्छों का रहने से सभी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
ये बोले अधिकारी
फिलहाल मैं किसी कार्य से बाहर आया हुआ हूं। रसूलपुर तेलीवाला गांव के बाहर स्थित तालाब में मगरमच्छों की सूचना मिली है। शनिवार को मौके पर पहुंचकर जांच की जाएगी।
-अमन सैनी, बीट अधिकारी औरंगाबाद, खानपुर वन रेंज।