फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth from shamli brutal murder in dehradun 

जंगल में मिला युवक का खून से लथपथ शव, पत्थरों से बुरी तरह कुचलकर की दर्दनाक मौत

Mon, 11 Sep 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
youth from shamli brutal murder in dehradun 

दूधली गांव के पास जंगल में सोमवार सुबह एजाज अहमद (28) निवासी मुहल्ला दरबार कैराना (शामली) का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। युवक की हालत कात‌िल ने पत्‍थरों से इस कदर तक ब‌‌िगाड़ दी थी क‌ि पुल‌िस भी नहीं देख पाई। 

विज्ञापन


एजाज यहां बंजारावाला में अपने दो भाइयों के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार एजाज की पत्थरों से कूचकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के दूधली गांव के जंगल में सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। युवक को पत्थर से कुचलकर मारा गया था। इससे उसका एक कान भी फट गया था। शव के पास स्मैक पीने में प्रयोग होने वाला सामान भी पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो पा रही पहचान

youth from shamli brutal murder in dehradun 

​घटनास्थल पर बिखेरे खून और अन्य साक्ष्य सोची-समझी रणनीति के तहत हत्या की गवाही दे रहे थे। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग भी पहुंचे थे, लेकिन कोई युवक की पहचान नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त एजाज अहमद (28) निवासी मुहल्ला दरबार कैराना (शामली) के रूप में की।

पुलिस अधीक्षक नगर प्रदीप राय के अनुसार एजाज अहमद काफी समय से बंजारावाला में अपने दो भाइयों के साथ किराए में मकान में रहता था। उसका एक भाई पार्लर और दूसरा एक कंपनी में गाड़ी चलाता है। एजाज नशे का आदी था। क्लेमेंटटाउन थाने से वह एक साल पहले चोरी के मामले में जेल गया था। इसके अलावा गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र में वह चाकू समेत पकड़ा गया था। हत्या के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। शक के आधार पर कई लोगों से पूछताछ हो रही है। 

दूधली गांव के पास जंगल में शव मिलने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती और एसपी सिटी प्रदीप राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके अलावा डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed