{"_id":"cf7243b6ef3705b650bfdeebc85d2552","slug":"young-man-was-murdered-crushed-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमीः फब्तियां कसना पड़ा भारी, पत्थर से सिर फोड़कर मार ड़ाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरहमीः फब्तियां कसना पड़ा भारी, पत्थर से सिर फोड़कर मार ड़ाला
अमर उजाला, टनकपुर
Updated Mon, 14 Oct 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले रामलीला में हुए विवाद के चलते रविवार की रात एक युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई भुवन सिंह बोहरा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
फब्तियां कसने को लेकर विवाद
शुक्रवार की रात रामलीला में कुछ युवकों का हत्यारोपी युवक पर फब्तियां कसने को लेकर विवाद हुआ था। रविवार की रात 11 बजे ज्ञानखेड़ा निवासी नारायण सिंह बोहरा (33) पुत्र वीर सिंह रामलीला देखकर घर लौट रहा था।
पंचायत घर के पास पहले से घात लगाए गांव के ही आनंद कुमार उर्फ अनीराम ने उस पर हमला कर दिया। अनीराम ने पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए जिससे नारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ज्ञानखेड़ा गांव में हड़कंप मचा
वारदात की खबर लगने पर ज्ञानखेड़ा गांव में हड़कंप मच गया। लोग मौके पर पहुंचे तो वहां नारायण सिंह का खून से लथपथ शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
रातभर आरोपी की तलाश के बाद सोमवार सुबह उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल नरेश चंद ने बताया कि दो दिन पहले रामलीला देखने गए नारायण सिंह बोहरा समेत अन्य युवकों का आनंद कुमार से विवाद हो गया था। इसी बात पर रंजिश रखते हुए उसने नारायण सिंह की हत्या कर दी।