{"_id":"d7e45d8ffa05d5e84c6e4bf10027dd0e","slug":"young-man-committed-suicide-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग संचालक ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग संचालक ने फंदे से लटककर जान दी
अमर उजाला, भगवानपुर
Updated Fri, 31 Jan 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर कस्बे में कोचिंग सेंटर चला रहे जिला बागपत, यूपी के खेड़ी कासमपुर गांव निवासी विकास (26) का शव शुक्रवार को कोचिंग सेंटर में लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस का मानना है कि युवक ने आत्महत्या की है।
पढ़ने वाले छात्रों ने देखा
कस्बे में चुड़ियाला चौक के पास कोचिंग सेंटर में शुक्रवार की दोपहर कुछ छात्र पढ़ने आए तो सेंटर का दरवाजा अंदर से बंद था। छात्रों ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो विकास का शव छत के कुंडे में फंदे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
पढ़ें, धर्मनगरी में दिल्ली से आती थीं कॉलगर्ल
विज्ञापन
उन्होंने आसपास के दुकानदारों को जानकारी दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
परिजनों को दी जानकारी
कोचिंग संचालक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बताया गया कि विकास कस्बे में किराए का मकान लेकर रहा रहा था।
पढ़ें, नाबालिग से किया था रेप, 10 साल की जेल
वह कक्षा नौ से लेकर बीए तक के छात्रों को कोचिंग दे रहा था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।