फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young boys beaten by girl

गर्लफ्रेंड के चक्कर में बीच सड़क खाए थप्पड़

Sat, 28 Dec 2013 01:42 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 28 Dec 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
 young boys beaten by girl

गर्लफ्रेंड के चक्कर में महिला का पीछा करना दो छात्रों को महंगा पड़ गया। पहले तो महिला ने दोनों को थप्पड़ रसीद किए और फिर पब्लिक ने भी उनकी धुनाई कर दी।

विज्ञापन


गलती का एहसास होने पर छात्रों ने हाथ-पैर जोड़कर किसी तरह अपनी जान तो बचा ली लेकिन पुलिस ने चालान काटकर उनकी बाइक सीज कर दी।

12 वीं के छात्र हैं युवक
शुक्रवार को तपोवन रायपुर निवासी बारहवीं कक्षा के दो छात्र बाइक से आराघर की ओर निकले। इस बीच उन्होंने फव्वारा चौक पर आराघर से नेहरू कालोनी जा रही महिला के आगे बाइक लगा दी।
विज्ञापन


महिला ने दुपट्टे से मुंह ढंक रखा था। एक छात्र ने महिला से अश्लील हरकत करते हुए कहा इतनी देर से मोबाइल क्यों बंद कर रखा है।

गर्लफ्रेंड समझकर रोका
महिला ने दोनों छात्रों को थप्पड़ रसीद करने के बाद दुपट्टा हटाया तो छात्रों को माजरा समझ आया पर तब तक देर हो चुकी थी। छात्र तुरन्त महिला से माफी मांगने लगे। इतने में पब्लिक भी पहुंच गई और युवकों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने बताया कि धर्मपुर में उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। गर्लफ्रेंड ने थोड़ी देर पहले मोबाइल पर उसे मिलने के लिए फव्वारा चौक बुलाया था। गर्लफ्रेंड समझकर ही उन्होंने महिला को रोका था।

पुलिस ने काटा चालान
महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद चालान काटकर बाइक सीज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed